फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: अंतर राज्जीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, छह कार बरामद

मुजफ्फरनगर। अंतर राज्जीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर मंसूरपुर पुलिस ने दिल्ली क्षेत्र से चुराई छह कार और एक कटी कार का सामान बरामद किया। गिरोह का सरगना मुसाहिद आठ माह पहले ही वाहन चोरी के मामले में जेल से छूट कर आया है। पुलिस ने कार चोरी करने में प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण, दो तमंचे, एक कटी कार का सामान बरामद किया। यह गिरोह रुड़की में स्थित लाइसेंसी यार्ड में चोरी की कार काटता था। पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मंसूरपुर पुलिस ने शाहपुर रोड पर चेकिंग के दौरान एक कार को रोका तो उसमें सवार चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने अपने नाम सुजडु निवासी मुसाहिद व आसिफ व अनस तथा रहमत नगर निवासी आजम बताए। सभी थाना खालापार क्षेत्र के रहने वाले है। चारों युवक कार के कागजात नही दिखा पाए। उनसे दो तमंचे भी बरामद किए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह कार उन्होंने दिल्ली से चोरी की है। उसे बेचने आए थे। वह दिल्ली, एनसीआर, गुड़गांव क्षेत्र से कार चोरी करते है। पांच कार उन्होंने एक कार शोरुम के सामने खाली अहाते में खड़ी की है। पुलिस ने बताए स्थान से पांच कार व एक कटी कार का सामान बरामद किया। वह इंजन कंट्रोल माडयूल की मदद से कार को चोरी करते है। सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों से कारों के अलावा तीन इंजन कंट्रोल माडयूल , तीन लॉक सेट व कार का लॉक खोलने के अन्य उपकरण भी बरामद हुए। इस दौरान सीओ खतौली राम आशीष यादव, एसओ मंसूरपुर सुभाष अत्री भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें