मुजफ्फरनगर। राज एकेडमी शाहपुर में क्रिसमस डे पर विद्यालय परिसर को सजाया गया। पूरे विद्यालय में उल्लास और उमंग देखने को मिली। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सुंदर चित्रकला, सांता क्लॉज़ की आकृतियां व क्रिसमस ट्री बनाया गया। दो बच्चे सांता क्लॉज की वेशभूषा में मंच पर आए और उन्होंने हंसते खेलते हुए सभी बच्चों को उपहार भेंट किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रबंधक अरविंद गुप्ता ने बताया कि उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक सहयोग और भाईचारे की भावना को विकसित करना रहा।