पंजाब बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने, एमएसपी पर गारंटी कानून बनाए जाने समेत कई मांगों को लेकर सोमवार को भाकियू कार्यकर्ता विश्व व्यापार संगठन का पुतला फूंककर प्रदेश भर में हाईवे जाम कर रहे हैं। मुजफ्फरनगर में किसानों ने दिल्ली को ओर मुहं करके हाईवे पर ट्रैक्टरों की श्रृंखला बनाई।