उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पैट) का आयोजन जिले के 47 केंद्रों पर हुआ। दो दिनों की परीक्षा में 89 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। शनिवार को परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। केंद्रों से बाहर निकलने के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार प्रश्नपत्र काफी कठिन था। गणित के प्रश्नपत्र देखकर अधिकांश अभ्यर्थी चकरा गए। पहली पाली की पीईटी सुबह 10 बजे से शुरू हुई।