मुरादाबाद जिले में ड्रोन देखे जाने की अफवाहों ने कई गांवों में दहशत का माहौल बना दिया। ड्रोन की चर्चाएं सिर्फ ग्रामीण इलाकों तक ही सीमित नहीं रहीं, बल्कि शहर तक भी पहुंच गईं। गागन क्षेत्र में तो लोग लाठियां लेकर घरों से बाहर निकल आए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सांसद रुचि वीरा ने देर रात कई गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर अफवाहों पर ध्यान न देने और पूरी तरह सतर्क रहने की अपील की।