फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों पर सरेआम फायरिंग के बाद तनाव, एक की गर्दन में गोली लगने से माैत, दूसरे की हालत गंभीर

कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम चक खिताबपुर उर्फ खनुपुरा में रविवार सुबह गोलीकांड से सनसनी फैल गई। कुछ लोगों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। अंकित (22) पुत्र कल्लू जाटव अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था जबकि आशीष चौधरी (35) पुत्र सुखवीर खेत पर जा रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने दोनों को निशाना बनाकर गोली चला दी। अंकित की गर्दन में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आशीष के सिर में गोली लगी है। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की हत्या से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का विरोध किया तथा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें