मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र के गांव डींगरपुर के निकट सड़क हादसे में जान गंवाने वाले प्राइमरी स्कूल शिक्षक राजवीर सिंह का शव शुक्रवार को उनके पैतृक गांव मिलक गुरेर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। राजवीर सिंह (45) पुत्र ओम प्रकाश गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार को वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे उनकी माैत हो गई।