मुरादाबाद में बादलों की आवाजाही की वजह से धूप की तपिश महसूस नहीं हुई। इसकी वजह से गलन बरकरार है। मौसम वैज्ञानिक ने आने वाले दिनों में और गलन बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया है। वीरवार को दिन में हवा की गति धीमी रही। इसकी वजह से दोपहर में सूरज की किरणें दिखाई दीं, लेकिन इनमें तपिश नहीं थी।