भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर किसानों की समस्याओं पर पंचायत भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया। किसान नेताओं ने सदस्यों से एक मंच पर आने की अपील की। कहा कि संगठन से ही समस्या का समाधान संभव है। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा ने कहा कि चीनी मिल बिलारी पर किसानों का करोड़ों रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। इसका भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए।