डिलारी बस स्टैंड पर भाजपा और क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह सैनी व डॉ. अनुपम शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए थाने के गेट पर पुतला फूंका। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सांसद की पार्टी से निष्कासन व राज्यसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।