फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर संगठन सृजन अभियान के तहत भूड़े का चौराहा शादी हाल में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। एआईसीसी पर्यवेक्षक मोहन मरकाम, पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली, पीसीसी पर्यवेक्षक सुधीर पराशर, प्रवीण चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत कर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित किया। महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम ने कहा कि यूपी में परिवर्तन की आंधी मुरादाबाद से आएगी। सभी कांग्रेसी जन एकजुट होकर जन-जन तक पहुंच कर भाजपा की विदाई तय करेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी, देशराज शर्मा, अजय सारस्वत सोनी, असलम खुर्शीद, असद मौलाई, अहमद खान, आनंद मोहन गुप्ता, अमीरूल हसन जाफरी, मुशाहिद चौधरी आदि मौजूद रहे। बारिश के बीच पुराने कांग्रेसियों के घर पहुंचे पर्यवेक्षक जिला और महानगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष पद के चयन की प्रक्रिया के तहत एआईसीसी के पर्यवेक्षक मोहन मरकाम रविवार को बारिश के बीच उन्होंने पुराने कांग्रेस नेताओं के घर जाकर संगठन को लेकर उनकी राय जानी। उन्होंने पूर्व विधायक फूलकुंवर, पूर्व मंत्री हाफिज सिद्दीकी और कांग्रेस नेत्री फूलवती सैनी से मुलाकात की। वहीं दोपहर में मरकाम ने अगवानपुर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। देर शाम भगतपुर व मूंढापांडे ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों से भी मिले। सोमवार को वह जिला और महानगर अध्यक्ष पद के सभी आवेदकों से बातचीत करेंगे। इसके बाद शाम को दिल्ली लौट जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें