फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका पंवार की राम-राम मुरादाबाद पर झूम उठा शहर, डांडिया नाइट में रातभर झूमते रहे शहरवासी

राम-राम मुरादाबाद... हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार ने देसी स्टाइल में जब लोगों का अभिवादन किया तो जिगर मंच परिसर में मौजूद बेशुमार भीड़ ने दोगुने उत्साह के साथ जवाब दिया। इसके बाद हरियाणवी गानों की मस्ती का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो देर रात तक नहीं थमा। खुशबू भरे माहौल में संगीत की लहरियां घुलीं तो क्या बच्चा-क्या बूढ़ा, हर किसी के चेहरे पर उमंग की रंगत छाती चली गई। रविवार मुरादाबाद के लोगों के लिए यादगार बन गया। मौका था अमर उजाला और ब्रजलाल किशनलाल ज्वैलर्स की ओर से आयोजित डांडिया नाइट का। गायिका ने थारी ऊंची सी हवेली म्हारो घर टपके गाने से कार्यक्रम की शुरुआत की शहरवासियों ने सीटियां बजाकर अपना जोश दिखाया। इसके बाद पानी छलके गाने पर तो लोग अपनी सीटों से उठ खड़े हुए। जोड़े में आए लोगों ने डांडिया स्टिक थामकर खूब नृत्य किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें