फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोद कृष्णम बोले- नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ना समय की जरूरत

महर्षि वेदव्यास गुरुकुल विद्यापीठ के उद्घाटन समारोह में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि वर्तमान समय में नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा से जोड़ना सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों की जानकारी भी मिलनी चाहिए। गुरुकुल जैसी संस्थाएं इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अभिभावकों से बच्चों को गुरुकुल परंपरा और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार हासिल करना नहीं, बल्कि संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना भी होना चाहिए। विश्व जागृति मिशन के दिव्य लोक आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में आध्यात्मिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें