फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर बाल दिवस पर साहिबजादों की शहादत को किया याद

भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वावधान में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में एक गोष्ठी की गई, जिसमें दशवें गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की शहादत को याद किया गया। यहां बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्मृति में प्रदर्शनी भी लगाई गई। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के नेतृत्व में दसवें सिख गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों, साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत की याद को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि महानगर प्रभारी मोहन लाल सैनी, गिरीश भंडूला, जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, राजेश यादव ने भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वंदेमातरम गायन कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें