फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हाउस टैक्स पर कोई फैसला नहीं, मुरादाबाद के पार्षदों का बढ़ेगा भत्ता, बैठक में जमकर हंगामा

करीब नाै महीने बाद मुरादाबाद नगर निगम बोर्ड की बैठक हंगामेदार रही। नोकझोंक व शोरशराबे के बीच 832.87 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट पास हो गया। साथ ही नए विकास कार्यों को भी मंजूरी मिल गई। सदन में हाउस टैक्स का मुद्दा गूंजा तो जरूर लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। वहीं पार्षदों का भत्ता 1500 रुपये से बढ़ाकर पांच हजार किए जाने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया। इसके अलावा निगम की किराये की संपत्तियों पर नई दर, नालों से अतिक्रमण हटाने और बजट संबंधी प्रस्ताव भी पास किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें