बुधबाजार की कृष्णा कॉलोनी में मोमबत्ती फैक्टरी में लगी आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ियों को तंग गलियों के कारण मौके तक पहुंचने में परेशानी हुई। इसके बाद गाड़ियों को बुधबाजार रोड पर महाराजा होटल के पास खड़ा कर पाइप के जरिये पानी घटनास्थल तक पहुंचाया गया। कुछ गाड़ियां पारकर इंटर कॉलेज के मैदान में खड़ी कर आग पर पानी की बौछार की गई।