वक्फ संशोधन बिल को लेकर देशभर में सियासत गरम है। वहीं जिले में अधिकतर दरगाहों के सज्जादानशीन, मुफ्ती सहमत नहीं है। उन्होंने सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि यह जबरन थोपा जा रहा है। हालांकि, कुछ लोगों ने कहा कि अगर यह मुस्लिमों के हित में है और इससे उनका जीवन स्तर उठता है तो कोई दिक्कत नहीं है। इसका गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। हालांकि, इस मामले में किसी संगठन ने आंदोलन करने का आह्वान नहीं किया है।