फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक रितेश गुप्ता बोले- मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर

मुरादाबाद सदर विधायक रितेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व केवल एक मुख्यमंत्री का नहीं, बल्कि मजबूत नेतृत्व और जनसेवा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने संकल्प, ईमानदार नीयत और निर्णायक नेतृत्व से उत्तर प्रदेश की दिशा और दशा दोनों बदलने का काम किया है। आज प्रदेश कानून व्यवस्था, आधारभूत ढांचे, निवेश, औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नए विकास मॉडल के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में सुरक्षा, सुशासन और विकास की मजबूत नींव रखी गई है, जिससे करोड़ों लोगों का विश्वास सरकार पर बढ़ा है। आज आम नागरिक खुद को अधिक सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त महसूस कर रहा है। युवा नए अवसर प्राप्त कर रहे हैं, जबकि किसान और गरीबों तक सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंच रहा है। रितेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री का जीवन त्याग, तपस्या, अनुशासन और जनसेवा का उदाहरण है। उनका व्यक्तित्व यह संदेश देता है कि राजनीति सत्ता का नहीं, बल्कि सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में मुरादाबाद में भी विकास कार्यों को नई गति मिली है। कनेक्टिविटी, शहरी विकास, स्वच्छता अभियान और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से शहर लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है, जो जिले के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें