बिलारी थाना क्षेत्र के स्योंडारा गांव में दो सगी नाबालिग बहनों के अपहरण के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दाहिने पैर में दो गोली लगी हैं। उसे बिलारी सीएचसी में प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। स्योंडारा गांव निवासी वृद्ध की 13 वर्षीय और नौ वर्षीय पोती शनिवार देर शाम जब स्योंडारा बस स्टेंड के निकट स्थित शनि मंदिर से पूजा करके लौट रहीं थीं। इस बीच बाइकसवार युवक ने दोनों बहनों का अपहरण कर लिया था।