फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद-संभल हाईवे पर भीषण हादसा, सास-बहू समेत चार की मौत

मुरादाबाद-संभल मार्ग पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे ने शादी वाले घर की खुशियों को मातम में बदल दिया। थाना मैनाठेर क्षेत्र में असदपुर पुलिया के पास तेज रफ्तार डंपर ने भात देकर लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में सास-बहू समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक संभल के कैलादेवी थाना क्षेत्र के भटोला गांव निवासी उषा अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में परिवार के साथ मैनाठेर के गुरेर गांव आई थी। यहां उसके भाई तेज प्रकाश और सतीश के घर भात का कार्यक्रम था। बृहस्पतिवार रात सभी लोग वहीं रुके और शुक्रवार सुबह करीब छह बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें