कृष्णा कॉलोनी में बुधवार रात 12:55 बजे मोमबत्ती फैक्टरी के पिछले हिस्से से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। पास के मंदिर के पुजारी और पड़ोसी ने आग की सूचना दी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास रहने वाले लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए और दमकल विभाग को सूचना दी गई।