मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर कबूतरबाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई। गोली लगने से युवती समेत कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से कारतूस के खोखे बरामद कर कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है। थाना क्षेत्र के तबेला मोहल्ला में कबूतरबाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी।