दिल्ली रोड स्थित चौधरी चरण सिंह की जयंती पर जाट महासभा जिला मुरादाबाद की ओर से हवन का आयोजन किया गया। हवन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान चौधरी चरण सिंह के योगदान को याद किया गया और उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया।