हिंदू कॉलेज में छात्र फरहद अली पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी आरुष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि छात्र के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है