संत एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक बाबा फुलसंदे वाले की रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यात्रा पारकर इंटर कॉलेज से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से निकाली गई। इस दौरान गलियों में भक्तिमय वातावरण बना रहा। भजनों की धुन के साथ जयकारे गूंजते रहे।