बार एसोसिएशन मुरादाबाद की ओर से हिंदी पखवाड़ा के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने न्याय और प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मातृभाषा हिंदी में कार्य करने से आम लोगों तक न्याय और प्रशासन की प्रक्रिया को और सरल बनाया जा सकता है। गोष्ठी में अधिवक्ताओं ने हिंदी के प्रचार-प्रसार का संकल्प भी लिया।