मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार सेक्टर- 2 में गणेश पार्क के पास शुक्रवार की दोपहर बीटेक उत्तीर्ण यूट्यूबर हार्दिक (25) ने अपनी बहन आईटी कंपनी की असिस्टेंट मैनेजर हिमशिखा (25) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद निजी बीमा कंपनी में शाखा असिस्टेंट मैनेजर मां नीलिमा को ऑफिस से घर बुलाकर चाकू से हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर दौड़े तो आरोपी अपनी कार से भाग गया। पुलिस ने नीमिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद आरोपी हार्दिक की तलाश शुरू कर दी है। बहन की हत्या और मां पर जानलेवा हमले के पीछे पूना की मुस्लिम लड़की से शादी के लिए मां बेटी तैयार नहीं होने का कारण बताया जा रहा है।