फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्कर्स ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की आशा कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क में एकत्र होकर कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और अपनी मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और स्वास्थ मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। आंबेडकर पार्क पर बैठक में यूनियन की अध्यक्ष निर्मला ने कहा कि आशा वर्कर्स की मांगों को लेकर 15 दिसंबर को उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता हुई थी। नौ फरवरी को फिर बैठक हुई लेकिन अगले चरण की वार्ता के लिए अभी तक बैठक नहीं बुलाई गई। जिससे सरकार खुद ही अपने आश्वासन को तोड़ रही है। ऐसे में कर्मचारियों को भरोसा टूटता है। कई मांगों को लेकर ज्ञापन पहले दिया जा चुका है। सरकार मांगों को गंभीरता से लेने को तैयार नहीं है। इसलिए आशा वर्कर्स को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ रहा है। आशा वर्कर्स यहां से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करती हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। मांगों से संबंधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय को सौंपा। इसमें परवीन जहां, शशिबाला, रेखा, ममता, अतर कली, शीबा, रिंकी, नगमा आदि आशा वर्कर शामिल रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें