फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीपीएम को हटाने की मांग पर आशाओं का धरना जारी, गाली गलाैज करने का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले कर्मचारी तीन दिन से धरने पर बैठी हैं। उन्होंने डीएम के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा और बीसीपीएम को पद से हटाने की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कम्युनिटी प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर (बीसीपीएम) पर बदसलूकी का आरोप लगाया। कर्मचारियों का कहना है कि बीसीपीएम उनके साथ गाली-गलौज करती हैं। आरोप लगाया कि हर बाउचर पर आशा कार्यकर्ताओं से पैसा वसूला जाता है। यूनियन की सचिव नीतू ने कहा कि पहले भी बीसीपीएम के खिलाफ शिकायत की गई थी। तब एक बार उन्हें पद से हटा दिया गया था, लेकिन फिर से उन्हें कुंदरकी में ही तैनाती मिल गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें