अधिवक्ता को हड़ताल पर रहे और उन्होंने रजिस्ट्री दफ्तर पर ताला लगवा दिया। इसके अलावा अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य भी नहीं किया। कचहरी में स्टांप वेंडर, टाइपराइटर, फोटो स्टेट संचालकों ने भी कार्य नहीं किया। अधिवक्ता लंबे समय से हाईकोर्ट बेंच की स्थापना समेत अन्य मांग कर रहे हैं। इन मांगों को पूरा कराने के लिए अधिवक्ताओं ने बुधवार को भी हड़ताल का एलान किया था। बुधवार की सुबह अधिवक्ताओं को जानकारी मिली कि रजिस्ट्री दफ्तर में कामकाज चल रहा है। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता और महासचिव कपिल गुप्ता के नेतृत्व में अधिवक्ता रजिस्ट्री दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने रजिस्ट्री दफ्तर में चल रहे कार्य को देखकर नाराजगी दर्ज और ताला बंदी करा दी। इससे रजिस्ट्री कराने आए लोग वापस चले गए। इसके अलावा अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य भी नहीं किए। बार अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि कचहरी के समस्त स्टांप वेंडर, टाइपराइटर, फोटो स्टेट संचालकों ने भी कार्य नहीं किया और सभी ने हड़ताल में सहयोग किया।