यूपी के मुरादाबाद जिले में पति-पत्नी के झगड़े में एक तीन महीने की मासूम बच्ची को अपनी जान गंवानी पड़ी। उसकी खुद की मां ने उसे पटक-पटककर मार डाला। निर्दयी मां उसे तब तक पटकती रही, जब तब वो बेसुध नहीं हो गई। पति की शिकायत पर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन इस घटना ने सबको हिलाकर कर रख दिया है।