फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह करोड़ के गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार;VIDEO

मिर्जापुर जिले की कोतवाली देहात पुलिस ने बरकछा खुर्द छितमपुर मोड़ के पास से नारियल और मछली के दाने की बोरियों के बीच छिपाकर ट्रक से ले जाए जा रहे छह करोड़ रुपये कीमत के गांजे की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने ट्रक सवार मध्य प्रदेश के मऊगंज निवासी दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। ट्रक से कुल 1204 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। इसके साथ ही तीन मोबाइल फोन और 1900 रुपये नकद भी मिले हैं। मामले की जानकारी एएसपी सिटी योगेंद्र सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें