मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उनके गांव में प्रतिष्ठित होने वाली गढ़वासिनी देवी की प्रतिमा विंध्यधाम पहुंच गई है। छह फरवरी को मुख्यमंत्री के गांव में उनके द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के पहले मां की प्रतिमा को मां विंध्यवासिनी मंदिर लाया गया। जहां स्पर्श कराने के पश्चात वाहन पर रखकर गंतव्य स्थान के लिए भेज दिया गया।