यात्रियों एवं स्थानीय लोगों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री को बताया गया कि कार्तिक पूर्णिमा पर स्नानार्थियों की जंक्शन पर भीड़ होती है। बावजूद इसके प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त पुलिस की व्यवस्था नही थी। यदि स्नानार्थियों को उतरते समय ही रोका गया होता तो शायद यह घटना नहीं होती। इस पर राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। राज्य मंत्री ने मृतक परिवार को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की।