मिर्जापुर जिले के अहरौरा क्षेत्र के धुरिया गांव के धावक विनय कुमार ने 70वीं विद्यालयीय प्रादेशिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 1500 मीटर में रजत पदक हासिल किया। दोनों स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया है।