मिर्जापुर में कटरा कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय खरवार गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 65 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और चोरी के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों पर दिन में शहद और खिलौने बेचने के बहाने रेकी कर रात में चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने जिले के सात थानों में दर्ज नौ मामलों का खुलासा किया है।