मिर्जापुर के कोतवाली स्थित फतहां गांव में उस वक्त हलचल मच गई जब एक खूंखार अजगर द्वारा जिंदा सियार को निगलते हुए लोगों ने देखा। मौके पर जमा भीड़ में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ा गांव में वन्य जीव को देखकर लोगों में डर है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।