मिर्जापुर में इस बार मां विंध्यवासिनी के दिव्य धाम की भव्य सजावट की गई है। माता के दरबार की अद्भुत छटा हर किसी को अपनी ओर खींच रही है। माता का दरबार झालरों से जगमग है और हर किसी के आकर्षण का केंद्र बन रहा है। आपको बता दें कि इस बार की दीपावली पर पहला मौका है जब माता का दरबार सजा संवरा दिखाई दे रहा है। विंध्य धाम की छटा हर किसी की निगाहों में है लिहाजा हर कोई यहां की ओर खींचा चला जा रहा है।