मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के हनुमान पड़रा गांव में मंगलवार की रात को सोते समय कटे तार के छू जाने से करंट की चपेट में आकर युवक झुलसकर बेहोश हो गया। उसे मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के हनुमान पड़रा गांव निवासी रामजी यादव (35) आईटीआई में संविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था।