फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाअष्टमी पर विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं का लगा तांता, VIDEO

शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर मंगलवार को भक्तों ने महागौरी स्वरूप में मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन किए। त्रिकोण मार्ग पर स्थित माता काली व अष्टभुजा देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंगला आरती के बाद माता के जयकारे से आदि शक्ति का दरबार गुंजायमान रहा। स्नान ध्यान के लिए श्रद्धालु विभिन्न गंगा घाटों पर उमड़े रहे। गंगा स्नान के बाद विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं में किसी ने गर्भगृह तो किसी ने झांकी से ही माता के दिव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें