लालगंज क्षेत्र के दुबार कला गांव में बुधवार रात रामलीला का मंचन किया गया। मंच पर कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों का जीवंत अभिनय कर दर्शकों को भावविभोर किया। रामलीला देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी। धार्मिक संवादों और कलाकारों की प्रस्तुतियों के बीच माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजन में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।