मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई और जयकारा लगाया। बताते चलें कि माता के दरबार में वैसे तो हमेशा से भक्तों का जमघट लगता है लेकिन इन दिनो महाकुंभ के कारण भीड़ का जमावड़ा ज्यादा है। भक्तों ने व्यवस्था को सराहा।