आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक पार्टी के जिला कार्यालय भरूहना पर संपंन हुई। बैठक में आम आदमी पार्टी की जिला संगठन को और मजबूत करने व ग्राम सभा कमेटी गठन करने पर चर्चा किया गया। जिलाध्यक्ष प्रोफेसर बी. सिंह ने जिला कमेटी की और विधानसभा कमेटी की समीक्षा करते हुए सभी विधानसभा अध्यक्षों को निर्देश किया कि वह हर हाल में 30 सितंबर तक पूरे जनपद के ग्राम सभा अध्यक्षों की सूची बनाकर जिला कार्यालय को प्रेषित करें। जिससे सूची प्रदेश कार्यालय को भेजा जा सके। प्रदेश सचिव काशी प्रांत सुनील कुमार पांडे ने कहा कि 2027 में मिर्जापुर जनपद में आम आदमी पार्टी पांचो विधानसभा में बड़ी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हम अपने संगठन को बूथ और ग्राम सभा स्तर पर मजबूत करने पर कार्य कर रहे हैं। बैठक में दिलीप सिंह गहरवार, आनंद कुमार, सत्येंद्र सिंह, संतोष सोनी आदि रहे।