मेरठ। सेंट्रल मार्केट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार शाम को सेंट्रल मार्केट की महिलाएं बड़ी संख्या में आवास विकास कार्यालय पहुंची और जमकर हंगामा करते हुए आवास विकास कार्यालय का घेराव किया। महिलाओं ने आवास विकास के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सेटबैक ना देने को बात कही। इस दौरान महिलाओं ने आवास विकास के अधिकारियों का भी घेराव किया।