फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 'हमारी भूल, कमल का फूल' के नारे के साथ सेक्टर-2 की महिलाओं का धरना 12वें दिन भी जारी

मेरठ के शास्त्री नगर सेक्टर-2 में सेटबैक वापस लेने की मांग को लेकर महिलाओं का धरना शनिवार को 12वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर महिलाओं ने 'हमारी भूल, कमल का फूल' के नारे लगाते हुए अपनी नाराजगी जताई। महिलाओं का कहना है कि लगातार मांग उठाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। तेज गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं धरना स्थल पर डटी रहीं और आवास विकास परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर महिलाओं ने 108 बार “राम-राम” का जाप कर विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें