मेरठ। बागपत रोड स्थित गंगाकालोनी में पिछले काफी समय से जलभराव की समस्या को लेकर जूझ रही महिलाओं ने सोमवार को महापौर कैंप कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस बीच महिलाओं ने महापौर हरिकांत आहलुवालिया को मोबाइल से बनाई गई वीडियो दिखाकर अपनी समस्या को रखा। महिलाओं का कहना था कि यह कालोनी वार्ड 2 में आती है जिसका पार्षद दीपक प्रजापति है कई बार मामले से अवगत कराया लेकिन आश्वासन देकर टरका देता है जिससे आहत होकर सोमवार को महिलाओं ने प्रदर्शन कर अपनी बात मेयर के सामने रखी। इस बीच मेयर ने संबंधित जेई को फोन कर जमकर लताड़ लगाई और अपनी निजी सरकारी गाड़ी से महिलाओं को उनके आवास पर पहुंचाया।