मुख्यालय पश्चिम यूपी सब एरिया मेरठ की ओर से शनिवार को पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के लिए विशेष वेटरंस रैली आयोजित की गई। यह आयोजन अब्दुल हमीद सैनिक इंस्टीट्यूट मेरठ कैंट में हुआ। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर और शामली जिलों से बड़ी संख्या में प्रतिभागी पहुंचे। रैली का उद्देश्य पूर्वसैनिकों और उनके परिवारों को सरकार और सेना की योजनाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं का समाधान करना रहा। कर्नल वेटरंस ए.एस. अंतल ने बताया कि सेना हमेशा अपने पूर्वसैनिकों और वीर नारियों के साथ खड़ी है। रैली के माध्यम से प्रतिभागियों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया और मौके पर ही मदद भी दी गई।