मेरठ। अंतरराष्ट्रीय सनातन ट्रस्ट द्वारा श्री बिलेश्वर संस्कृत महाविद्यालय में भारतीय भाषा दिवस पर वैदिक वाचन आयोजित किया गया। जो महाकवि सुब्रह्मण्य भारती को समर्पित रहा। जिसमें छात्र-छात्राओं ने संस्कृत की अंताक्षरी खेली। पांच छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय सनातन ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. सूची गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।