मेरठ। बुधवार को विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विकास प्राधिकरण, आवास विकास परिषद, जिला पंचायतों, नगर निगमों में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने, जाँच किये जाने से संबंधित कार्यो की समिति के सभापति बृजेश कुमार सिंह “प्रिन्शू“ की अध्यक्षता में मेरठ और हापुड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें मेरठ और हापुड़ में हो रहे विकास कार्यो के बारे में जानकारी ली गई और कई उनमें तेज़ी लाने के साथ-साथ अधिकारियों को कई ज़रूरी दिशा-निर्देश की जारी किये गये। सभापति बृजेश कुमार सिंह ने जनहित और लोक कल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देने, अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद और समन्वय बनाने, अतिक्रमण और अवैध कब्ज़ा वाली भूमियों को कब्ज़ामुक्त कराने, नगर पालिका, नगर पंचायत और जिला पंचायत को अपनी आय बढ़ाने के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश जारी किये।