फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मीरापुर में बोले केंद्रीय मंत्री जयंत चाैधरी, कहा-गंगा स्नान का अपमान कर रहे अखिलेश, देना होगा जवाब

मीरापुर उपचुनाव को लेकर बलेड़ा गांव में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जयंत चाैधरी ने कहा कि अखिलेश यादव ने उपचुनाव की तारीखों का विरोध क्यों किया। एक तरफ कहते हैं कि संविधान खतरे में और दूसरी तरफ चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा करते हैं। दूसरी तरफ वह लोग हैं जो बार-बार हार भी रहे हैं और हार मानने को तैयार नहीं है। गंगा स्नान की परंपरा का सम्मान नहीं करते। चुनाव की तारीख इसलिए टल गई क्योंकि कुछ लोग चुनाव पर कब्जा करना चाहते थे। वे जानते हैं कि गंगा स्नान में काैन लोग जाते हैं। गांव के साधारण लोग। ये चाहते थे कि ये साधारण लोग वोट ही न डाल पाएं। अखिलेश यादव गंगा स्नान का अपमान कर रहे हैं। जब वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आएंगे तो इस बात का जवाब उन्हें देना पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें